राजेपुर, समृद्धि न्यूज़। जिला एवं क्षेत्रीय संगठन द्वारा भाजपा संगठन को विस्तार देने के वास्ते गंगापार राजेपुर निवासी सुबोध सिंह राठौर को गुरुवार मंडल अमृतपुर का उपाध्यक्ष चयनित किया गया। जिससे युवाओं में काफी उत्साह देखा गया सुबोध सिंह राठौर भाजपा के सक्रिय सदस्य के रूप में जाने जाते उनकी शालीनता व सक्रियता व हर एक के दुख सुख में कंधा से कंधा मिलाकर चलने वाले सुबोध सिंह राठौर से हर युवा काफी प्रभावित है इन सभी बातों को ध्यान रखते हुए संगठन ने उन्हें संगठन को विस्तार देने के लिए जिम्मेदारी सौपी।
उन्होंने कहा कि आज विश्व स्तर पर जो भारत की पहचान है वह मोदी सरकार की ही देन है। मोदी सरकार ने जो उपलब्धियां हासिल की है चाहे वह धारा 370 हो अथवा मिशन सिंदूर हो चाहे यूक्रेन रुस युद्ध से भारतीयों की निकालने से लेकर चंद्रयान की सफल लैंडिंग से लेकर सैन्य शक्ति में आज भारत विश्व में तीसरे पायदान पर पहुंचा, हम सभी को राष्ट्र राष्ट्रहित को दृष्टिगत रखते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करें राष्ट्र सुरक्षित है तभी हम सुरक्षित है