अधिवक्ताओं ने नेता जी को नमन कर पुष्पांजलि की अर्पित

 मां गंगा समिति ने भी किया नमन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
कचहरी फतेहगढ़ गेट पर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव एडवोकेट ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर माल्यार्पण किया और उनको नमन किया। देवेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि यह दिन हमारे आने वाली पीढियां को नेताजी की तरह चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरणा देता है। अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय महासचिव संजय सिंह चौहान एडवोकेट ने कहा कि नेताजी अदायम साहस और निर्भीकता के प्रतिबिंब थेञ अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव सुभाष चंद्र शाक्य ने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए उनका यह योगदान आज भी हर भारतीयों को प्रेरित करता है। इस दौरान जिला महासचिव अधिवक्ता सुनील कनौजिया, राजपाल यादव, जितेंद्र सिंह, कुलदीप यादव, धर्मेंद्र यादव, रोहित यादव, राजीव सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। वहीं मां गंगा सेवा समिति फतेहगढ़ ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती फतेहगढ़ कचहरी के निकट स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर मालार्पण कर एवं पुष्प अर्पित किये। चंद्रशेखर वर्मा एवं राजीव बाजपेई ने प्रतिमा पर मालार्पण किया। इस दौरान आशीष मिश्रा, नीतू मिश्रा, मोहन बाथम, दीपक अग्रवाल, किशन बाथम, हरिओम, गोपाल दुबे, वरुण अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *