प्राथमिक विद्यालय अलीगढ़ में शारदा संगोष्ठी के साथ वार्षिकोत्सव सम्पन्न

कक्षा पांच के बच्चों को सम्मानित कर दी गई विदाई
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विकास खण्ड राजेपुर के प्राथमिक विद्यालय अलीगढ़ में शारादा संगोष्ठी व वार्षिकोत्सव के साथ कक्षा ५ के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अभिभावक व गुरुजन भी भावुक हुए। वार्षिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षाधिकारी अनूप कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर मां शारदे की आराधना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कक्षा ५ के समस्त छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर व तिलक लगाकर उपहार देकर सम्मानित किया गया और उन्हें विदाई दी गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धमाल मचाया। बस इतना ही संग था हमारा तुम्हारा गीत पर बच्चे व गुरुजन भावुक हो उठे। खण्ड शिक्षाधिकारी ने कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर आगे की पढ़ाई करें और गांव का नाम रोशन करें। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनायी। ग्राम प्रधान युसूफ खान ने सभी ग्रामीणों से अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की। विद्यालय परिवार द्वारा नियमित उपस्थिति के साथ उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर व उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निपुण छात्र-छात्राओं को खण्ड शिक्षाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया। प्रधानाध्यापक संतोष कुमार गुप्ता ने शिक्षा की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे आज की पौध है। आप सभी इन्हें आगे चलकर अधिकारी, नेता, शिक्षक बनायेंगे। एसएमसी पदाधिकारियों ने अपने सुझाव देते हुए चर्चा की। आंगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संदीप शुक्ला, साजिद खान, शिवम अवस्थी, नुरुलसवा, बबिता यादव, कृष्ण पाल, अवनीश चौहान, शौवी खानम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *