मौरावां नगर पंचायत में भ्रष्टाचार को लेकर सभासदों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

उन्नाव , समृद्धि न्यूज। नगर पंचायत मौरावां में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार को लेकर नगर पंचायत के कई सभासदों ने अध्यक्ष के विरुद्ध सोमवार को कई सभासदों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। सभासदों ने अध्यक्ष को पद से हटाने और 11 बिंदुओं पर जांच की मांग की है।
सभासदों ने ज्ञापन में बताया कि विकास कार्यों में बड़ी अनियमितताएं हो रही हैं। कार्यों की गुणवत्ता खराब है। कई जगह अधूरे काम को पूरा दिखाकर भुगतान कर दिया गया है। अध्यक्ष पर ठेकेदारों से मिलीभगत का भी आरोप है।
सभासदों ने बताया कि जब वे इन अनियमितताओं का विरोध करते हैं, तो अध्यक्ष उन्हें धमकाते हैं। इससे पंचायत की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है।

डीएम गौरांग राठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच होगी। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनता के पैसे का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *