कमालगंज, समृद्धि न्यूज। राम मंदिर पर टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता अखलाक खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार सोमवार को थाना क्षेत्र के गांव नगला दाऊद सरैया के बूथ संख्या 194, 195 पर भीड़ इक_ा कर दबंगई करने की शिकायत मिली। जिस पर थाना अध्यक्ष राजेश राय ने गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों को मतदान केंद्र के आसपास से खदेड़ दिया। इस दौरान राम मंदिर पर टिप्पणी करने वाले कांग्रेस के फेसबुकिया नेता अखलाक खान को पुलिस ने दबोच लिया। वहीं थानाध्यक्ष ने मतदाताओं को भरोसा दिया कि आप लोग भयमुक्त होकर मतदान करें। किसी को मतदान केंद्र पर गड़बड़ी नहीं करने दी जायेगी।
राम मंदिर पर टिप्पणी करने पर कांग्रेस नेता अखलाक खान गिरफ्तार
![](https://www.samriddhisamachar.com/wp-content/uploads/2024/05/frdp15-12-scaled.jpg)