पिकअप की टक्कर से साईकिल मिस्त्री घायल

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। पिकअप की टक्कर से साईकिल मिस्त्री गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार कम्पिल थाना क्षेत्र के गाँव सुल्तानपुर निवासी अनिल कुमार सक्सेना उम्र 35 वर्षीय पुत्र रामनरेश गाँव में ही सडक़ के किनारे अपना खोखा रखकर साईकिल पंचर व मरम्मत करने का कार्य करता है। रोज की भांति रविवार को वह साईकिल का पंचर जोड़ रहा था। उसी दौरान अचानक तेज रफ्तार पिकअप चालक उसे जोरदार टक्कर मारकर भाग गया। आसपास के लोग घायल साईकिल मित्री अनिल कुमार को कायमगंज नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लेकर आये। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *