फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पत्नी से हुए विवाद में ई-रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के मोहल्ला पल्ला तालाब पश्चिम निवासी 27 वर्षीय राजीव राठौर पुत्र राकेश कुमार ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसका पत्नी सलोनी से विवाद चल रहा था। जिसके चलते पत्नी मायके कमालगंज चली गयी थी। राजीव की माँ मुन्नी देवी ने बताया कि राजीव की पत्नी सलोनी ने पल्ला चौकी में शिकायत की। उसके बाद मायके चली गयी। उसी विवाद के चलते राजीव तनाव में आ गया। मुन्नी देवी के अनुसार रात में राजीव ने खाना खाया और ऊपरी मंजिल पर बने अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब राजीव की माँ उसको उठाने गयी तो वह पत्नी की साड़ी से पंखे पर लटक रहा था। मौके पर पल्ला चौकी इंचार्ज योगेश कुमार व शहर कोतवाली प्रभारी जेपी शर्मा मौके पर पहुंचे और जाँच की। शहर कोतवाल जेपी शर्मा ने बताया कि जाँच की जा रही है। मृतक शराब पीने का आदी था तथी नींद की गोली का भी सेवन करता था।
पत्नी से हुए विवाद में ई-रिक्शा चालक फांसी पर झूला
![](https://www.samriddhisamachar.com/wp-content/uploads/2024/05/frdp13-2-scaled.jpg)