टेंपो पलटने से आधा दर्जन घायल, एक रेफर

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। टेंपो पलटने से आधा दर्जन घायल हो गये। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक की हालत गम्भीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। जबकि टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को फतेहगढ़ से कमालगंज आ रहा एक टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर भोजपुर बघार के निकट पलट गया। जिसमें सवार फैजान पुत्र संलन निवासी जवाहर नगर कमालगंज. राघव पुत्र जगदीश निवासी शमशाबाद, मुकेश पुत्र खुशीराम निवासी इंदिरा नगर कमालगंज, मुकीम पुत्र अब्दुल बशीर खान, राजेश पुत्र साधुराम निवासी अमानाबाद, गगन गुप्ता पुत्र महावीर निवासी शेखपुर घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज लाया गया। जहां पर चिकित्सक विकास पटेल ने उनका प्राथमिक उपचार किया एवं फैजान के हेड इंजरी हो जाने के कारण हालत गंभीर होने पर उसे डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया एवं टेंपो को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *