किसान नेता के खेत से भूसे का ढेर चोरी

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम छिछोनापुर पट्टी निवासी किसान नेता जगदीश चंद्र राजपूत के खेत से अज्ञात चोरों द्वारा भूसा चोरी कर लिया गया। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब सुबह के वक्त ग्रामीण शौचक्रिया के लिए खेतों की ओर गुजर रहे थे। बताते हैं किसान नेता का खेत ग्राम रमापुर बरई के मध्य में है। खेत में गेहूं की फसल तैयार की गई थी। मड़ाई के बाद भूसे का ढेर लगा दिया गया था। किसान नेता के अनुसार भूसे को घर लाने की व्यवस्था की जा रही थी। बीते दिवस की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा भूसा पार कर दिया गया। जब सुबह ग्रामीणों ने देखा तो उन्होंने किसान नेता को जानकारी दी। इसी तरह शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रजलामई निवासी अजीत कुमार पुत्र स्वर्गीय ध्रुव सिंह ने भी यही के एक किसान के आठ बीघा गेहूं की फसल के भूसे का सौदा किया था। दो दिन पूर्व मड़ाई कर भूसे को घर ले जाने की व्यवस्था की जा रही थी। रात्रि के किसी पहर अज्ञात चोरों द्वारा भूसा पार कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार सुबह के वक्त जब ग्रामीण शौचक्रिया के लिए गुजरे तो खेत से भूसे का ढेर गायब था। ग्रामीणों ने जानकारी पीडि़त को दी। उसने मौके पर जाकर देखा तो खेत से भूसे का ढेर गायब था। बताते हैं उक्त ग्रामीण द्वारा गांव के ही एक किसान से आठ बीघे के भूसे का सौदा किया था का जिसे अज्ञात चोरों द्वारा पार कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *