शरारतीतत्वों ने सांप को डाला गले में, तीन को काटा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कुछ शरारतीतत्वों ने सपेरे का सां अपने गले में डाल लिया। जिससे सांप ने तीन लोगों को काट लिया। जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को कोतवाली क्षत्र के ग्राम करनपुर चंदपुर में एक सपेरा सांप दिखाकर लोगों से पैसे आदि ले रहा था। इस दौरान सपेरे के पास गांव का ही शरारतीतत्व पुष्पेंद्र २६ वर्षीय आया और उसका सांप लेकर अपने गले में डाल लिया। जिससे सांप ने उसे काट लिया। पुष्पेंद्र के साथ ही गांव के 38 वर्षीय नरेंद्र पुत्र भीकम लाल तथा 55 वर्षीय सुनील पुत्र श्रीराम को भी सांप ने काट लिया। घायलों को आनन-फानन में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोहिया अस्पताल पहुंचे सपेरे ने चिकित्सक के सामने सांप को पिटारी से निकालकर मेजर पर रख दिया। जिससे चिकित्सक घबरा गये। सपेरे ने तुरंत उसे पिटारी में बंद किया। फिलहाल तीनों घायलों का उपचार जारी है। वहीं सपेरे ने बताया कि हमने उपरोक्त युवकों को मना किया था कि सांप के साथ छेड़छाड़ न करें। फिर भी उपरोक्त युवकों ने नहीं माना और सांप ने उन्हें काट लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *