कायमगंज, समृद्धि न्यूज। चलती ट्रेन से उतरते समय वृद्ध गिरकर घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मऊरसीदाबाद निवासी साजिद अली उम्र 60 वर्षीय पुत्र अमजद अली बीते दिनों अपनी रिश्तेदारी में कमालगंज गया था। वहाँ से ट्रेन द्वारा वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही ट्रेन कायमगंज रेलवे स्टेशन के निकट पहुँची, तभी चलती ट्रेन से साजिद अली उतरने लगा। उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल साजिद को कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र में लेकर आये। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
चलती ट्रेन से उतरते समय वृद्ध गिरकर घायल
