लेंटर गिरने से एक की मौत, एक गंभीर

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। सोमवार को लेंटर तोड़ते समय अचानक भरभराकर लेंटर गिर गया। जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि गृह स्वामी गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गये। वहीं जानकारी होने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम उखरा निवासी श्रीकांत दीक्षित उर्फ भूरे के घर पर लेंटर तोडऩे का काम चल रहा है। जिसमें विशलपुर निवासी २२ वर्षीय रजत कठेरिया पुत्र सुभाष चन्द्र लेंटर तोड़ रहा था। सुबह लगभग ८: ३० बजे लेंटर भरभराकर नीचे गिर गया। जिसमें दबकर रजत कठेरिया की मौत हो गई, जबकि गृहस्वामी श्रीकांत दीक्षित दबकर गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गये। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी होने पर मृतक के परिजनों का रो-रोकरा बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *