मार्ग दुर्घटना में दो सगे भाई घायल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अज्ञात पिकअप की टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों भाई घायल हो गये। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाकर भर्ती कराया गया। कायमगंज कम्पिल थाना क्षेत्र के गाँव पहाड़पुर निवासी भूरे उम्र 55 वर्षीय पुत्र राम निवास अपने भाई रन्नू के साथ बाइक पर बैठकर अपना अल्ट्रासाउन्ड करवाने कायमगंज नगर के पुलगालिब शरद के यहाँ आया था। अल्ट्रासाउन्ड करवाकर वापस घर लौटते समय जैसे ही वह कायमगंज क्षेत्र के सीपी तिराहे के निकट पहुँचते ही अज्ञात पिकअप चालक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों भाई गम्भीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों की मदद से घायल भूरे व रन्नू को कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाकर भर्ती कराया गया। जहाँ उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *