बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में दो की मौत, एक गंभीर

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। राजेपुर थाना क्षेत्र में दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इनमें से एक की शिनाख्त हो सकी है। जबकि एक अन्य मृतक और एक घायल की शिनाख्त नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा के ग्राम टिकुरियन नगला निवासी 24 वर्षीय सतेन्द्र पुत्र कालीचरण राजपूत जयपुर में छपाई फैक्ट्री में कार्य करता था। वह लगभग एक सप्ताह पूर्व ही घर आया था। उसकी पत्नी दुर्गा नौगवां कैंट निवासी एक युवक के साथ चली गयी थी। रविवार को सतेन्द्र बाइक से राजेपुर क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा स्थित अपनी ननिहाल गया था। वहां से वापस आने के दौरान वह ससुराल चाचूपुर में भी रुका। ससुराल से वह बाइक से घर निकला। उसी दौरान थाना राजेपुर क्षेत्र के पांचाल घाट व चाचूपुर के मध्य सामने से आ रही बाइक से सतेन्द्र की बाइक की भिडं़त हो गयी। जिससे सतेन्द्र के साथ ही सामने की बाइक पर बैठे दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गये। तीनों को लोहिया अस्पताल में भेजा गया। जहाँ चिकित्सक ने सतेन्द्र के साथ ही सामने की बाइक पर सवार दूसरे घायल को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक बाइक सवार की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका उपचार चल रहा है। एक मृतक व उसके घायल साथी की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सीओ अमृतपुर रविन्द्र नाथ राय व थानाध्यक्ष रणविजय सिंह मौके पर पंहुचे और जाँच की। सीओ ने बताया कि जाँच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *