जंगले को तोड़ अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवरात तथा घरेलू सामन लेकर चंपत

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला नान निवासी मैकूलाल सक्सेना के मकान को उस वक्त अज्ञात चोरों द्वारा निशाना बनाया गया जब पहले मकान में ताला पड़ा था तथा गृह स्वामी दूसरे मकान में सोया हुआ था। जिसका फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पीडि़त गृह स्वामी के अनुसार एक रिश्तेदारी में गमी हो गई थी उस गमी को उठाने के लिए पिता रिश्तेदारी में गए थे। पीडि़त गृह स्वामी दूसरे मकान में सोया हुआ था। जिसका फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों द्वारा पहले झोपड़ी की दीवार में नकब लगाया गया। इसके बाद मकान की खिडक़ी के शीशे को तोड़ा गया। अंदर दाखिल होने के बाद बक्से, अलमारी तोडक़र चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया अज्ञात चोरों द्वारा 250 ग्राम बजनी चांदी की पायल, 250 ग्राम बजनी चांदी का गुच्छा, सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने के कुंडल तथा पीतल के बर्तनों के अलावा अन्य सामान चुरा ले गएष घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच पड़ताल की। पीडि़त के अनुसार अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है, जबकि पुलिस का कहना था सूचना दी गई थी मामले की जांच पड़ताल की गई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पीडि़त स्वामी के अनुसार अज्ञात चोरों द्वारा तीसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *