छेड़छाड़ का उलाहना देने गयी महिला को लाठी-डंडों से पीटा, चार घायल

शमशबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम खुड़ीनाखार जहां दो पक्षों के बीच आपसी रंजिश के चलते गाली-गलौज के बाद जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान लाठी-डंडे चलने से महिला सहित चार लोग घायल हो गए।
घटनाक्रम के अनुसार बताया गया है यही की निवासी सोनी पत्नी स्वर्गीय मनोज कुमार ने शमसाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा कि घर पर अकेली थी और खाना बना रही थी। उसी दौरान आरोपी घर में दाखिल हुआ और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी आगबबूला हो गया और गाली गलौज करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पीडि़त महिला के अनुसार उक्त प्रकरण की शिकायत करने महिला उसके घर गई, तो आरोपी के परिजनों द्वारा गाली-गलौज किया गया। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर मारपीट की गई। मारपीट की घटना में विधवा का सर फूट गया और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के संबंध में घायल महिला ने गाली-गलौज तथा मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं दूसरे पक्ष के मुकेश कुमार ने बताया छेड़छाड़ का आरोप गलत है। रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। उधर प्रथम पक्ष के आरोपी मुकेश कुमार का कहना था आरोपी धर्मेंद्र जानवरों को निकाल रहा था। विरोध करने पर आरोपियों द्वारा गाली-गलौज तथा मारपीट की गई। आरोपियों की पिटाई से उसके सर में चोट आई। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया घायल महिला द्वारा तहरीर दी गई है। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया घटना की जांच जारी है। दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *