जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत….

कंपिल, समृद्धि न्यूज। क्षेत्र के गांव खेतलपुर सौरिया निवासी श्यामबरन का 18 वर्षीय पुत्र ब्रजेश रविवार देर शाम गेंहू की फसल में पानी लगाने गया था। उसी समय ब्रजेश को जहरीले कीड़े ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। सोमवार सुबह स्वजन ब्रजेश को सीएचसी कायमगंज ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही स्वजन बिलखने लगे। मृतक की मां सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। स्वजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *