कश्यप निषाद सभा व निषाद पार्टी ने मनायी महर्षि कश्यप जयंती

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कश्यप निषादसभा व निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप द्वारा महर्षि कश्यप जयंती मनायी गई। बढ़पुर स्थित पवन आयल में महर्षि कश्यप की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। कश्यप निषाद सभा के जिलाध्यक्ष सुरेश कश्यप को समाज के सभी लोगों ने सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष घोषित किया। जिलाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि समाज के हर किसी व्यक्ति का मैं हमेशा सहयोग करने के लिए तैयार हूं। संगठन को एकजुट होने की जरुरत है। जिससे समाज में संगठन की पहचान बने। निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप द्वारा कश्यप जयंती मनायी गई। निषाद पार्टी के अनिल कश्यप, सुहेलदेव पार्टी के जिलाध्यक्ष अतुल कश्यप, मनेश कश्यप, सर्वेश कश्यप, संदीप कश्यप, ज्ञानेन्द्र, सचेन्द्र ने विचार रखे। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष संदीप बाथम, अभिषेक बाथम, राकेश बाथम, अवधेश कुमार, मौजीराम, जंगालीलाल बाथम, अरविन्द बाथम, सुरेश कश्यप, कुलदीप बाथम आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *