फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों के आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जानकारी के अनुसार शनिवार को डॉ0 वी0के सिंह व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने मतगणनास्थल सातनपुर मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आला अधिकारियों ने मतगणना के संबंध में की जा रहीं तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना में मात्र दो दिन का समय शेष रह गया है। इसलिए समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण हो जानी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिसको जो भी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उसका वह पूरी निष्ठा व लगन के साथ कार्य करें। वहीं जिलाधिकारी ने मंडी सचिव को निर्देशित किया कि जो भी कमियां हों उन्हें दो दिन के अंदर दुरुस्त कर लें। बाद में कोई कमी मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, नगर मजिस्ट्रेट के अलावा सभी एआरओ व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
डीएम व एसपी ने मतगणनास्थल मंडी समिति में देखी तैयारियां
![](https://www.samriddhisamachar.com/wp-content/uploads/2024/06/frdp15-scaled.jpg)