Headlines

महाराणा प्रताप ने देश की अखण्डता के लिए जीवन भर संघर्ष किया: जितेन्द्र सिंह

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महाराणा प्रताप की 484वीं जयंती पर माल्यार्पण के साथ श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा नेता जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में बद्री विशाल स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। महाराणा प्रताप ने देश के लिए आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी और प्राणों की आहूति दे दी और मुगलों से कई बार युद्ध लड़ा। उनकी जयंती पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
जितेंद्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप हमेशा मुगलों से युद्ध लड़ते रहे, आजीवन अधीनता स्वीकार नहीं की। सनातन हिंदू धर्म की रक्षा व देश की अखंडता के लिए उन्होंने अपने पूरे जीवन को बलिदान कर दिया। उनके त्याग तपस्या और बलिदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता है। आज के युग में महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र को पढ़ लेने से ही व्यक्ति सही रास्ते पर आ सकता है। इस दौरान प्रदीप सोमवंशी, अनुराग सिंह, विवेक सिंह, विशाल सिंह, गजेंद्र सिंह चौहान, अनन्य प्रताप सिंह, प्रहर्ष प्रताप सिंह, विक्रम सिंह, सुशील सिंह, रामवीर सिंह, गजेंद्र सिंह, डॉ0 यशवंत सिंह, नागेंद्र सिंह, संजीव सिंह चौहान, विक्की ठाकुर आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *