डा0 नवल किशोर शाक्य के समर्थन में आज अखिलेश यादव सभा को करेंगे सम्बोधित

अखिलेश यादव की सभा से बदल जायेगा चुनावी समीकरण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य के समर्थन में क्रिश्चियन ग्राउंड पर जनसभा को सम्बोधित करेगें। उनके आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर है। मंगलवार को देर शाम तक ग्रामीण क्षेत्रों में डा0 नवल किशोर शाक्य ने जन सम्पर्क कर सभा को सफल बनाने के लिए अपील की। क्रिश्चियन इंटर कालेज के मैदान पर सपा प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य के समर्थन में कार्यकर्ताओं व आम सभा को अखिलेश यादव सम्बोधित करेगें। जिसको लेकर देर रात तक पांडाल तैयार किया गया। पार्टी के नेताओं ने पहुंचकर सभास्थल का जायजा लिया। सपा महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा अपनी टीम के साथ पहुंचकर पाण्डाल का जायजा लिया। जिला मीडिया प्रभारी विवेक यादव एवं प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य का निरीक्षण किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी पहुंचे। देर रात तक तैयारियां पूरी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *