भाजपाइयों ने तीसरी बार सरकार बनने पर आतिशबाजी छुड़ाकर किया खुशी का इजहार, बांटी मिठाई

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रविवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पूरे जनपद में विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।
शहर में नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता लाल गेट पर एकत्रित हुए। हाथों में झंडा लिए हुए अनेकों भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। फिर एक बार एनडीए सरकार के साथ ढोल नगाड़ों के बीच कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी छुड़ाई और मिष्ठान वितरण किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ0 भूदेव सिंह राजपूत ने कहा भारत के इतिहास में दूसरी बार ऐसा स्वर्णिम अवसर देखने को मिल रहा है। जब एक प्रधानमंत्री तीसरी बार लगातार जनादेश के साथ प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। भारत का लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। लोकसभा के आम चुनाव में भाजपा एवं उसके सहयोगी दल एनडीए को मिले स्पष्ट जनादेश से जनता में खुशी का माहौल है। राजकुमार ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर भास्कर दत्त द्विवेदी, हिमांशु गुप्ता, डीएस राठौर, संजीव गुप्ता, धर्मेंद्र राजपूत, अनुभव कनौजिया, आदित्य मिश्रा, वैभव अवस्थी, शिवांग रस्तोगी, अंकित गुप्ता, चित्र अग्निहोत्री, प्रमोद बाजपेई, पीयूष त्रिपाठी, अनुराग दुबे उर्फ अन्नू, अमन कटियार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *