राजनाथ सिंह के न आने से भाजपा का रोड शो रहा फीका, कार्यकर्ता मायूस

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का प्रचार प्रसार आखिरी दिन थम गया। भाजपा के पक्ष में रक्षामंत्री राजनाथ के रोड का कार्यक्रम आखिर समय में लगा था। जिसके निरस्त हो जाने पर कार्यकर्ता निराश हो गये। गुरगांव देवी मंदिर से पूजा अर्चना कर नगर के मुख्य मार्गों पर सांसद मुकेश राजपूत ने रोड शो कर ताकत दिखायी। रोडशो में राजनाथ का कार्यक्रम निरस्त होत ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह कम हो गया। धूप होने के कारण ज्यादातर कार्यकर्ता चले गये। वहीं अपने नेता की अनुपस्थिति देखकर समाज के लोग भी खिसकने लगे। रोजाना प्रचार करने वाले नेताओं के सहारा रोड शो रह गया। बाद में विधायक मेजर सुनीलदत्त व एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी ने रथ पर सवार होकर मोर्चा संभाला। ऐसे में अन्य लोग भी रोडशो में नहीं शामिल हुए। समाजवादी पार्टी के रोड शो की अपेक्षा भाजपा का रोड शो कमजोर दिखा। लोकसभा चुनाव में कांटे के मुकाबले के चलते हारजीत के कयास आज से ही शुरु हो गये हैं। जनपद में १३ मई को चौथे चरण का मतदान है। जिसमें फर्रुखाबाद सीट का भी मतदान होना है। आखिरी दिन चुनाव प्रचार के बाद प्रत्याशियों ने देर शाम अपने निवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनायी। वहीं सोशल मीडिया पर राजनाथ के कार्यक्रम को लेकर १० मई तारीख बताये जाने को लेकर भ्रम की स्थिति रही। दोपहर बाद राजनाथ का एक आडियो जारी किया गया। जिसमें राजनाथ सिंह द्वारा अपील की गयी कि स्वास्थ्य खराब होने के कारण तीन दिनों तक के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिये गये हैं। जिसके चलते मैं कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *