जन संवाद कार्यक्रम के तहत डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने सपा प्रत्याशी के लिए जुटाया जन समर्थन

जगह-जगह डा0 जितेन्द्र यादव का हुआ स्वागत

वक्ताओं ने सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के जन संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव का समर्थकों ने फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया।
अमृतपुर 193 विधानसभा क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर गोवा में सुमित यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के जन संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी व प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव का समर्थकों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया। डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया तथा समाजवादी पार्टी की उपलब्धियां गिनाईं। वहीं जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने जनता को गुमराह कर नोटबंदी जैसे फैसले लेकर जनता को अपंग बना दिया। वहीं काला धन वापस लाने पर बोले जिला अध्यक्ष आज तक नहीं मिला। किसी को एक भी पैसा और ना ही काला धन वापस आया। पूर्व जिला अध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर शाक्यको जिताने की अपील की। सभी वक्ता जन संवाद कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की जनता से रूबरू हुए तथा सपा प्रत्याशी के पक्ष में आने वाली 13 तारीख को भारी संख्या में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर मुख्य रुप से सपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश सचिव डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव, जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी, डॉक्टर मनन, आदेश यादव, अमीर सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग यादव, भोला यादव, डॉ0 नवरंग सिंह यादव, राजीव यादव, अजय राज यादव सहित तमाम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *