नगर में पदयात्रा निकालकर डा0 नवल किशोर शाक्य ने दिखायी ताकत

जगह-जगह प्रत्याशी का स्वागत, लगाये कार्यकर्ताओं ने नारे
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य की पदयात्रा गुरुगांव देवी मंदिर से शुरु होकर बीबीगंज, टाउनहाल, तिकोना, बजरिया रोड, जसमई, रेलवे रोड होते हुए चौक, लोहाई रोड, नाला मछरट्टा तक निकाली गई। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य, उनकी पत्नी प्रियंका शाक्य, जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, अविनाश सिंह विक्की, महानगर अध्यक्ष राघवदत्त मिश्रा सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में भाग लिया। पदयात्रा से पूर्व गुरुगांव देवी मंदिर में माथा टेंका। पदयात्रा के दौरान कार के ऊपर चढक़र जनता का अभिवादन प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य ने किया। उनके साथ पत्नी प्रियंका शाक्य, पूर्व ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी, अविनाश सिंह एवं चन्द्रपाल सिंह यादव व कांगे्रस की जिलाध्यक्ष शकुंतला ने बैठकर गाड़ी पर सवार हुई। धीरे-धीरे पदयात्रा रोड-शो में तब्दील हो गयी। कांगे्रस के प्रदेश सचिव के अलावा जिलाध्यक्ष शकुंतला गौतम, शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा हनी, युवक कांगे्रस जिलाध्यक्ष अम्मार अली, शिवाशीश तिवारी, जानकी शुक्ला आदि लोगों ने अपने साथियों के साथ पदयात्रा में भाग लिया। डा0 नवल किशोर शाक्य ने चुनाव चिन्ह साइकिल हाथ में पकडक़र कार के ऊपर खड़े होकर अभिवादन किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय यादव, समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केके यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष इजहार खान, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष साजिद अली, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष रोमित शाक्य, छात्रसभा के जिलाध्यक्ष हर्ष गंगवार, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना, जितेन्द्र यादव सिरौली वाले, मीडिया प्रभारी विवेक यादव, नंदकिशोर दुबे, मसरुर खान, चन्द्रेश राजपूत, महानगर अध्यक्ष राघवदत्त मिश्रा, बेंचेलाल यादव, राजेन्द्र सिंह फौजी, संतोष यादव फौजी, राहुल यादव, बिल्लू श्रीवास्तव, मुजाहिद अंसारी, रफी अहमद, संतोषा यादव, रुबी यादव, पूजा कठेरिया, नरेन्द्र शाक्य, देवेन्द्र यादव आदि लोग मौजूद रहे। आगे-आगे पैदल कार्यकर्ता के अलावा बाइक एवं कार पर भी लोग सवार होकर लोग पदयात्रा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *