सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव से सैम पित्रोदा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। हाल ही में सैम पित्रोदा की टिप्पणियों की वजह से कांग्रेस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित सत्तारूढ़ भाजपा हमलावर था। सैम पित्रोदा ने अपनी मर्ज़ी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने का फ़ैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है।  कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने सैम पित्रोदा के इस्तीफे की जानकारी दी।

एक बड़े नेता ने कांग्रेस की विभाजनकारी मानसिकता प्रदर्शित की है। गांधी परिवार के करीबी और शहजादे के सबसे बड़े सलाहकार ने जो कहा वह बहुत शर्मनाक है। कांग्रेस को लगता है कि पूर्वोत्तर भारत के लोग चीन के लोगों की तरह दिखते हैं। क्या देश इस तरह की चीजों को स्वीकार कर सकता है? कांग्रेस को लगता है कि दक्षिण के लोग अफ्रीकियों की तरह दिखते हैं, क्या वे इसे स्वीकार करेंगे?

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से सैम पित्रोदा ने इस्तीफा दिया है, जिसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्वीकार कर लिया है. ये जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने दी है. इस बाबत उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है. बता दें कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह के सलाहकार रहे सैम पित्रोदा अपने बयानों से सुर्खियों में रहते हैं. बयानबाजी की इसी कड़ी में बीते दिनों उन्होंने एक विवादित टिप्पणी की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *