सरदार तोषित प्रीत सिंह सैकड़ो साथियों के साथ भाजपा में हुए शामिल

कांग्रेस से बार-बार सपा के गठबंधन के चलते पार्टी से हुआ मोहभंग
सपा अब सिर्फ चाटुकारों की पार्टी बची, है अंतर कलह:सरदार तोषित प्रीत सिंह
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोकसभा चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका है। सपा से एक दशक से अधिक समय से जुड़े रहे मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार तोषित प्रीत सिंह ने सैकड़ो लोगों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ यादव समाज से कई दर्जन युवा भी भाजपा में शामिल हुए। सांसद मुकेश राजपूत व जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने सरदार तोषित प्रीत को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय पर बुधवार को सरदार तोषित प्रीत सिंह बड़ी संख्या में सिक्ख समाज के प्रबुद्धजनों व युवाओं के साथ पहुंचे। भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सांसद मुकेश राजपूत की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। सरदार तोषित प्रीत सिंह ने कहा कि सपा छोडऩे के उनके तीन प्रमुख कारण है। सबसे अधिक दुख उन्हें इस बात हुआ की सपा बार-बार कांग्रेस से गठबंधन कर रही है। सिक्ख समाज को सबसे बड़ा दर्द कांग्रेस ने 1984 में मेसेकर करके दिया था। जोकि सिक्ख समाज कभी नहीं भूल सकता है। सपा अकेले कोई चुनाव नहीं लडऩा चाहती है। कांग्रेस के लोग भगवान राम और श्रीकृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाते है। सपा का गठबंधन करना कहीं न कहीं कांग्रेस के लोगों के बयान का समर्थन करना है।
सपा अब सिर्फ चाटुकारों तक सीमित रह गई है। जो चाटुकार है उसी की बूझ है। काम करने वाले लोगों को कोई पूछने वाला नहीं है। पार्टी के हर गुट में अंतर कलह मची हुई है, लोग एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगे है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय बीजेपी का है। इस देश के भविष्य पीएम मोदी व सीएम योगी है। पीएम मोदी की सरकार ने हर वर्ग का सामान विकास किया है। सिक्ख समाज को असली सम्मान पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार ने दिया है। वहीं सिक्ख समाज हमेशा हिंदू समाज का संरक्षक रहा है।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि भाजपा ने हमेशा सिक्खों को अपना माना है। वह सरदार तोषित प्रीत सिंह का तहे दिल से भाजपा परिवार में स्वागत करते है। कायमगंज से सरदार तोषित प्रीत सिंह के साथ शामिल होने आए अतुल यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सभी के साथ समान रूप से व्यवहार हो रहा है। पिछले दस सालों में काफफी काम हुआ है। उनके दो दर्जन से अधिक साथी सरदार तोषित प्रीत सिंह के साथ भाजपा में शामिल हुए है। भाजपा में शामिल होने वाले भानू प्रताप सिंह, रोहित मिश्रा, अंकित मिश्रा, राजेश चौहान, विपिन चौहान, मेजर जितेन्द्र सिंह, आर्यन भदौरिया, विवेक चौहान, अरुण चौहान, नितिन दुबे, प्रशांत सोमवंशी, त्रिलोक सिंह, जसवीर सिंह, सरदार गुरदेव सिंह, सरदार मलकीत सिंह, सरदार करनैल सिंह, सरदार गुरजीत सिंह, सरदार निर्मल सिंह, ज्ञान मंगल सिंह, अभिनय दीक्षित, रिषव चतुर्वेदी, समर्थ पाण्डेय, राजन दुबे, अतुल यादव, आदर्श दुबे, लक्ष्य सक्सेना, विशाल मित्रा, चरन प्रीत सिंह, मोहित यादव, सचिन कश्यप, मिथुन नागर, भरत चतुर्वेदी, उत्कर्ष चतुर्वेदी, चेतन दुबे, रजत यादव आदि लोग शामिल हुए। इस मौके पर हिमांशु गुप्ता, संजीव गुप्ता, राहुल राजपूत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *