सुरेंद्र सिंह गौर ने डॉ0 नबल किशोर शाक्य के लिए मांगे वोट

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोकसभा चुनाव 2024 सपा प्रत्याशी डॉ0 नबल किशोर शाक्य के पक्ष में अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी/प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह के निर्देशन में विकास खण्ड नवाबगंज के विभिन्न गांव में जाकर मृतक परिजनों को सांत्वना प्रदान कर गांव में सुरेंद्र सिंह गौर जिला उपाध्यक्ष ने टीम के साथ वोट मांगे।
जानकारी के अनुसार ग्राम बिजौरी में मुकेश सिंह के यहां जाकर उनके पिताजी की मृत्यु पर सांत्वना दी और गांव में वोट मांगे। इसी प्रकार ग्राम समैचीपुर में स्वदेश सिंह के यहां पहुंचकर उनके पिता दफेदार की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त कर गांव में वोट मांगे। ग्राम पत्यौरा में पहुंचकर अजीत सिंह से मिलकर उनके पिता के निधन पर सांत्वना दी और वोट मांगे। ग्राम चंदनी में मास्टर रामअवतार सिंह की पत्नी के निधन पर उनके घर जाकर सांत्वना प्रदान की और गांव वालों से वोट मांगे। कस्बा नवाबगंज में योगेंद्र सिंह की मां के निधन पर उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह गौर के साथ भोला यादव, विजय बहादुर सिंह, वीरेंद्र सिंह और अनिल आदि साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *