सपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने कई गांवों में जन सम्पर्क कर पूर्व सैनिकों को पार्टी से जोड़ा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केके यादव ने एक दर्जन गांव में जन सम्पर्क किया। पूर्व सैनिकों को पार्टी से जोडऩे का काम लगातार चल रहा है। साथ ही पार्टी के प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य के लिए जन सम्पर्क किया। केके यादव ने अपने साथियों के साथ ग्राम बुढऩपुर, धर्म चौराहा, बेनी नगला, नगला बरी, चिलसरा, संतोषापुर वैध आदि गांव में जन सम्पर्क कर प्रचार-प्रसार किया। केके यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की अच्छे मतों से जीत होगी। उन्होंने डा0 नवल किशोर शाक्य के लिए जन सम्पर्क कर वोट मांगे और बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों को पार्टी से जोड़ा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, अनिल कुमार, मदनपाल आदि पदाधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *