उन्नाव में गरजे योगी बोले- सपा की राजनीति परिवार के लिए, इनकी राजनीति में देश का भला नहीं होगा

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। जिले में भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज के समर्थन में रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर जोरदार हमला बोला। कहा कि इनके शासनकाल में माफिया हावी होकर जनता का खून चूसते हैं। सपा की राजनीति परिवार के लिए है।  500 साल बाद देश में रामलला ने बीते दिनों होली मनाई थी। अब एक बार रामलला दीपावली भी मनाएंगे। सपा और कांग्रेस वाले कहते हैं कि राम मंदिर भारत में नहीं बनना चाहिये था। इससे उनकी मंशा को भांपा जा सकता है। सपा कहती है मंदिर बेकार बना है। मुझे बताओ मैं पूछना चाहता हूं समाजवादी पार्टी क्या किसी मस्जिद को कह सकती हैं कि यह मस्जिद बेकार बनी है, लेकिन वह राम मंदिर पर उंगली उठाते हैं क्योंकि इन लोगों ने राम भक्तों पर भी गोलियां चलाई थी और बड़ी बेशर्मी के साथ आतंकवादियों पर दायर मुकदमों को वापस लेने का प्रयास भी किया था। इनकी राजनीति में देश का भला नहीं होगा। देश की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। कहा कि राजनीति राष्ट्र के लिए होती है तो दुनिया में सम्मान होता है। हमारी सरकार में बिना भेदभाव के योजनाओं को जनता का लाभ मिलता है। कहा कि हर घर की बिजली योजना की सौगात उन्नाव से दी थी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान दिया, स्मारक बनाए। चंद्रिका देवी के मंदिर को भव्य स्वरूप दिया। कहा कि कल्याण सिंह के लिए किसी समाजवादी ने श्रद्धांजलि नहीं दी। जबकि एक माफिया मरा तो, पूरी समाजवादी पार्टी मातम मनाने गई थी। कहा कि सपा के लोग रामद्रोही हैं। कहते हैं कि राम मंदिर बेकार बना है। ये लोग किसी मस्जिद के बारे क्या ऐसा बोल सकते हैं, हिम्मत है तो बोलकर दिखाए। नौ राज्यों में मुझे भी प्रचार के लिए जाना पड़ा है, लेकिन मैं कह सकता हूं पूरे देश के अंदर एक ही आवाज वह है कि फिर एक बार मोदी सरकार। मैंने पूछा आखिर क्यों तो देश के लोग कहते हैं जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। पूरे देश में उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक यही आवाज सुनाई दे रही है। इस चुनाव में एक तरफ राम भक्त हैं और दूसरी तरफ राम का विरोध करने वाले हैं। मंच पर संसद साक्षी महाराज, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, जिला पंचायत अध्यक्ष  शकुन सिंह, लोकसभा प्रभारी सौरभ मिश्रा, संयोजक भगवती प्रसाद रावत, विधायक पंकज गुप्ता, श्रीकांत कटियार, बृजेश रावत, बम्बा लाल दिवाकर, आशुतोष शुक्ला, अनिल सिंह, एमएलसी रामचंद्र सिंह प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी प्रभान शंकर दीक्षित गंगा प्रसाद वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता अरुण सिंह विधानसभा प्रभारी महेश दीक्षित संयोजक मनीष जायसवाल महामंत्री आशीष बाजपेई बार अध्यक्ष सतीश शुक्ला, श्रीकृष्ण वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *