फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नवभारत सभा भवन ठंडी सडक़ स्थित एक दिवसीय ईएसजी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उपयुक्त उद्योग बंधु के प्रबंधक आरएस सिंह तथा एमएसएम ई-कंपनी के अध्यक्ष वसीमुजमा खान ने फीता काटकर उद्घाटन किया। जीएमडीआईसी के मैनेजर तथा आरएस सिंह, संस्था प्रबंधक जेपी शाक्य तथा कोषाध्यक्ष नीलम शाक्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्य का शुभारंभ किया। आरएस सिंह का जेपी सिंह शाक्य ने स्वागत किया। साथ ही हरिओम ने वसीमुजमा खान को माला पहनाकर स्वागत किया। प्रबंधक जेपी शाक्य ने ईएसजी एनवायरमेंटल सोशल गवर्नेंस है। उन्होंने बताया कि एनवायरमेंटल पॉल्यूशन को बचाने के लिए आपको विशेष ध्यान रखना है, जिसके लिए आप स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना है, पानी के निकास की व्यवस्था सही करनी है तथा पर्यावरण को बचाने हेतु वृक्षारोपण करना है साथ ही एमएसएमई उद्घाटन वालों को समाज सेवा का भी ध्यान रखना है। उन्होंने सीएसआर फंड की जानकारी देते हुए बताया जिन कंपनी का कम से कम 5 करोड़ का लाभ है, उन्हें उसका 2 प्रतिशत समाज सेवा में लगाना है, उन्होंने बताया कि जो फॉर्म में ईएसजी के मानक में खरे उतरेंगे उनको सरकार मशीनरी कच्चा माल तथा उत्पादित माल को निर्यात में भी सहयोग करेगी। कोषाध्यक्ष नीलम शाक्य ने कार्यक्रम की जानकारी दी। अध्यक्ष वसीमुजमा खान ने सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजना की कठिनाइयों के बारे में बताया। जिसका समाधान जीएमडीआईसी आरएस सिंह एवं संस्था प्रबंधक जेपी शाक्य ने किया। कार्यक्रम में 45 लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। संचालन शिवानी मिश्रा ने किया। इस मौके पर हरिओम शाक्य, डॉ0 उमेश सिंह शाक्य, उमा, शिवानी शुक्ला, विमलेश, विनोद, पिंटू तोमर, अनुराग आदि मौजूद रहे।
एक दिवसीय ईएसजी जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
