पार्टी कार्यालय पर मना 91वां जन्मदिवस
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पार्टी कार्यालय में कांशीराम की 91वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने कहा कि कांशीराम तेरी नेक कमाई, तूने सोती कौम जगाई।
आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष नितिन कुमार गौतम ने कहा कि कांशीराम ने अपना संपूर्ण जीवन दलितों,स पिछड़ों और शोषित समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए समर्पित किया। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और राजनीतिक भागीदारी के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किए। जिनका प्रभाव आज भी समाज में देखा जा सकता है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें शत-शत नमन किया। इस मौके पर जिला प्रभारी नूर अहमद, जिला महामंत्री उमेश गौतम, जिला उपाध्यक्ष राजू प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष सूरज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी दीपक अंबेडकर, जिला सचिव अरशद खान, जिला संगठन मंत्री अतुल कठेरिया, संजय कठेरिया सदस्य विधानसभा, सचिव शोभित जाटव, विधानसभा सचिव दिलीप कुमार, विधानसभा सचिव राहुल कुमार, विधानसभा सचिव पवन कुमार, विधानसभा अध्यक्ष अमृतपुर रविंद्र गौतम, विधानसभा महासचिव रोहित गौतम, विधानसभा उपाध्यक्ष रंजीत गौतम, विधानसभा सचिव पिंटू गौतम, विधानसभा सचिव सोनू गौतम, विधानसभा भोजपुर प्रशांत गौतम, जिला संगठन मंत्री सज्जाद खान, विधानसभा सचिव राजेश शास्त्री, विधानसभा सचिव विश्वनाथ सिंह सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
कांशीराम तेरी नेक कमाई, तूने सोती कौम जगाई……….
