फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा के निर्देशन में तथा सहायक नोडल अधिकारी स्वीप जिला बेसिक शिक्षाधिकारी गौतम प्रसाद के आदेशानुसार मंगलवार को जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ0 विनीत कुमार चौहान की अध्यक्षता में चुनाव चौपाल तथा मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महिला मतदाता जागरूकता प्रभारी भारती मिश्रा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब जहां जिस मोहल्ले या गली में रहते हैं। वहां घर-घर जाकर लोगों से मतदान करने की अपील करें। आने वाली 13 मई को अधिक से अधिक मतदान के रूप में हमारा राष्ट्र प्रेम दिखाना चाहिए। यदि एक-एक व्यक्ति 10-10 मतदाताओं से वोट कराने की जिम्मेदारी उठाएं तो निश्चित रूप से जनपद में शत प्रतिशत मतदान होगा। स्वीप कोऑर्डिनेटर सुधीर कुशवाहा ने कहा कि हम सब मिलकर राष्ट्रहित में स्वयं जागरूक हों व औरों को जागरूक करें, क्योंकि मतदान हमारा गर्व है। साथ ही भारती मिश्रा ने सभी को मतदाता जागरुकता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनीत सिंह, नीरज कुमार, विशेष कुमार, कृष्ण स्वरूप, सुनील कुमार पाल, अनुज कुमार, अजय कुमार, बादल सिंह, सुबोध कुमार, डॉ0 सीता सिंह, उपासना, अश्विनी कुमार, उदितार्थ शर्मा, राजा बाबू, सचिन, शोभितए देविका, वंदना, हरिओम, सबीना, तान्या, अभिषेक, अमन, दर्शित, अलका, मोहिनी, देवेश, अनमोल, रोहित, रवि, सनी, मोहित, राजू, कविता आदि मौजूद रहे।
जनता राष्ट्रीय इं0का0 में मतदाता जागरुकता के तहत दिलायी गई शपथ
