पत्नी से कहासुनी में अधेड़ ने लगायी फांसी, मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पत्नी से कहासुनी में अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पहुंचे परिजनोंका रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार विनीत उम्र 40 वर्ष पुत्र विद्यासागर निवासी सिकंदरपुर तिहैया थाना कम्पिल दिल्ली में पत्नी संगीता व बच्चों अननूप, ईशा, अनुज के साथ रहकर पेंटिंग का काम करता था। होली के बाद बच्चे ईशा व अनुज को लेकर गांव आया था। जबकि पत्नी संगीता व बड़ा बेटा अनूप दिल्ली में ही थे। कल रात करीब ९ बजे पत्नी संगीता से फोन पर काफी देर तक कहासुनी होती रही। सुबह घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर कड़ैल के पेड़ पर अधेड़ का शव अंगौछे से झूलता मिला। शव देखकर घटना की सूचना परिजनों को दी गयी। जिस पर मां विमला देवी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक पत्नी व बच्चा अनूप दिल्ली से नहीं आये हैं।

मारपीट में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

फर्रुखाबाद । दूसरी पत्नी के बच्चों ने वृद्धा को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसकी मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार हरदेवी उम्र 60 वर्ष पत्नी स्व0 राम लड़ैते लाल निवासी तलैया मोहल्ला कादरी गेट अपने पुत्र लालजी, संजय व राजीव के साथ रहती थी। संजय बाहर रहता है। पुत्र राजीव ने बताया कि पिता ने मां से शादी करने के बाद गीता उर्फ अन्नपूर्णा नामक महिला से प्रेम विवाह कर लिया था। जिससे उससे रिक्की उर्फ सारिका, सुरभि, नीलम, राहुल आदि बच्चे हैं। बीती 7 अप्रैल को कहासुनी हो गई थी। इन सभी लोगों ने मां को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया था। तब से उनका प्राईवेट इलाज चल रहा था। कई बार थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। कल रात मां की मौत हो गयी।

सीने में दर्द होने पर सीएचसी में लेकर पहुंचे युवक की मौत

फर्रुखाबाद । हरिनंदन सिंह उम्र 38 पुत्र स्व0 गुरु बक्स निवासी हमीरपुर राजेपुर खेतीबाड़ी का कार्यकरता था। कल शाम वह मूंगफली की फसल में पानी लगा रहा था, तभी उसके सीने में अचानक दर्द होने पर परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषितकर दिया। युवक की मौत पर पत्नी मालती देवी व पुत्र जितेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *