Headlines

 भाविप सहयोग शाखा द्वारा दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न

कवियों ने बांधा समा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत विकास परिषद सहयोग शाखा द्वारा होली मिलन एवं दायित्व ग्रहण व काव्यगोष्ठी का आयोजन लोहाई रोड स्थित डा0 कृष्णकांत अक्षर के निवास पर सम्पन्न हुआ। अध्यक्षता वरिष्ठ कवि नलिन श्रीवास्तव ने की। संचालन डा0 कृष्णकांत अक्षर ने किया। होली के महत्व पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला और विचार रखे। दायित्व ग्रहण में अध्यक्ष रीता दुबे, सचिव मंजू श्री, कोषाध्यक्ष आशा वर्मा, महिला संयोजिका रचना वर्मा, संगठन सचिव राजेश चन्द्र शुक्ला का चयन किया गया। प्रीती तिवारी ने वाणी वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। युवा कवि कपिध्वज मिश्रा रंगो की बौछार से मन बीघा सौवार गीत प्रस्तुत किया। राज गौरव पाण्डेय ने होली गीत गाया। उपकार मणि ने कवित पढ़ी। संचालन कर रहे कृष्णकांत अक्षर ने कहा कि रंग रसिया बरसो बिन बदरिया होरी आई भीगी गोरी की चुनरिया। महेश पाल सिंह उपकारी ने काव्यपाठ किया। अध्यक्षता कर रहे नलिन श्रीवास्तव ने कहा कि आज की तस्वीर खींची अमन वीरों ने तलावारों से डर लगता है अब तो पढ़ते हुए अखबारों से। इस मौके पर सुरेश चन्द्र शर्मा, जयंत कुमार दीक्षित, सुबोध वर्मा, अजय शंकर त्रिपाठी, केके पाठक, संजय दुबे, मीरा पाठक, संगीता, अमित सक्सेना, अजय यादव, संजीव वर्मा, संतोष कुमारी, दिव्या त्रिपाठी, अनुराग कटियार, अनीता पाठक, बबलू, राघव, विवेक मिश्रा, इबरार हुसैन, रामजी बाजपेयी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *