मंझा की मड़ैया में अवैध खनन करती पोकलैंड मशीन पकड़ी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी के निर्देशन पर अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार की प्रात: थाना अमृतपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आसमपुर खनन पट्टा क्षेत्र पर खनन अधिकारी ने छापेमारी की। खनन अधिकारी को मौके पर एक पोकलैंड खनन स्थल खनन करते पाई गई। अखनन अधिकारी ने बताया कि खनन ग्राम मंझा की मड़ई ग्राम आसमपुर में किया जा रहा था। जिसकी खनन पट्टे से दूरी लगभग की 420मी है। पोकलैंड को थाना अमृतपुर पुलिस की अभिरक्षा में दिया गया है। बताते चले कि इससे पूर्व हमारे समाचार पत्र समृद्धि न्यूज ने अमृपुर क्षेत्र में पनचक्की से अवैध खनन करने का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद खनन अधिकारी ने कार्यवाही करते हुए पनचक्की व अन्य मशीनें पकड़ी थी और दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *