फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बस का इंतजार कर रहे युवक को स्कूली बस ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली मोहम्मदाबाद के मोहल्ला विद्यापति नगर वार्ड नंबर-6 निवासी 35 वर्षीय शैलेश सक्सेना पुत्र लालाराम पापड़ी बेचने का काम करता था। जानकारी के मुताबिक शैलेश सक्सेना एक भूमि विवाद के मामले में अपने साथी राघवेंद्र पुत्र लोचन सिंह के साथ एसडीएम सदर के कार्यालय जाने के लिए निकला था। गुरुवार को जब वह नदसा नगर पंचायत खिमसेपुर कार्यालय के निकट खड़ा था। उसी समय अवंतीबाई नगर वार्ड नंबर-8 स्थित एक इंटर कॉलेज की बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे शैलेश दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल शैलेश को 108 एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद ले जाया गया। जहां परीक्षण के उपरांत चिकित्सक ने शैलेश को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतक की पत्नी कामना देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर उप निरीक्षक जयवीर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
युवक को स्कूली बस ने मार टक्कर, मौत
