संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भतीजे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी मुताबिक, थाना जहानगंज के ग्राम पंजू खिरिया निवासी समर पाल ने संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मृतक के भतीजे ने थाने पहुंच कर पुलिस को सूचना दी कि उसके चाचा ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने भी पहुंच कर जांच पड़ताल की।

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई बाईट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *