हलिया (मिर्ज़ापुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया कस्बा निवासी अख्तर रजा द्वारा 14 जून को आन लाइन फ्राड हुआ था जिसके सम्बन्ध में थाना हलिया की साइबर टीम द्वारा आवेदक से फ्राड के सम्बन्ध मे पूछताछ कर एंव ट्रांजेक्शन से सम्बन्धित आवश्यक कागजात लेकर तत्काल साइबर पुलिस पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज की गयी ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मिर्ज़ापुर सोमेन बर्मा द्वारा साइबर अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष हलिया राजीव कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व मे थाना हलिया की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्राड हुई धनराशि को सम्बन्धित खाते मे होल्ड कराया गया तथा NCRP पोर्टल से ट्रांजेक्शन से सम्बन्धित आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर सम्बन्धित बैंक को ईमेल/पत्राचार करके आवेदक की फ्राड हुई धनराशि 25000/- रुपये को आवेदक के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया। आवेदक द्वारा थाना हलिया की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।
धनराशि वापस कराने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव थाना हलिया,उ0नि0 अच्छे लाल यादव थाना हलिया,का0 आनंद पटेल, प्रदीप पाल थाना हलिया ।
साइबर टीम ने आवेदक की फ्राड हुई धनराशि उसके मूल खाते मे कराया वापस
