8वां वेतन आयोग लागू करने की उठायी मांग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की प्रान्तीय नेतृत्व के आवाह्न पर जिला इकाई द्वारा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल को सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि फाइनेन्सियल बिल 2025 के माध्यम से पेंशनरी नियमों में किये गये बदलाव को तत्काल निरस्त कर सेवानिवृत्त होने की तिथि के आधार पर पेंशनर्स समूह में भेद न पैदा किया जाये। 8वें वेतन आयोग तत्काल गठित किया जाये। 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट हर हाल में 01 जनवरी 2026 से लागू किया जाये। टम्र्स ऑफ रिफरेन्स जारी किया जाये। जिसमें पेंशन पुनरीक्षण का बिन्दु शामिल हो। वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा में दी गई सुविधा पूर्व की भांति लागू की जाये। कोरोना काल में 18 महीने का मंहगाई भत्ता लागू किया जाये। नये और पुराने पेंशनर में पेंशन पेरिटी को फाइनेन्स एक्ट 2025 को वैलीडेशन व्रलॉज से पेंशनर्स को प्रोटक्शन दिया जाये। कर्मचारियों, शिक्षकों एवं पेशनरों के वेतन पुनरीक्षण की तिथि एवं वेतन निर्धारण के प्रचलित नियमों के अनुरूप ही पेंशनरों की प्रेशन के पुनरीक्षण की तिथि एवं सिद्धान्त में समानता रखी जाये। पेंशनरों की पेंशन राहत का शासनादेश कर्मचारियों, शिक्षकों के मंहगाई भत्ते के शासनादेश की तिथि को ही जारी किया जाये। मंहगाई राहत को मंहगाई भत्ते से डी-लिंक न किया जाये। देश भर में एनपीएस और यूपीएस की व्यवस्था के स्थान पर कर्मचारियों एवं शिक्षकों को परिभाषित लाभ योजना ओपीएस ही प्रदान की जाये। पेंशन की राशिकरण की हो रही कटौती 15 वर्ष से घटाकर 10 वर्ष की जाये। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बीबी कटियार, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश निराला, प्रभूदयाल, राजीव कुमार बाजपेयी, नंदकिशोर शर्मा, विनोद कुमार उपाध्याय, सुखदेव दीक्षित, मनीष दीक्षित, सुरेशचन्द्र शर्मा, अमरनाथ कश्यप, अखिलेश मुरारी पाण्डेय, श्रीकृष्ण पाल, शिवकुमार कटियार, सुभाषचन्द्र शर्मा, रामपाल शर्मा, राजेश बंसल, रामऔतार पाठक, रामपाल शर्मा, यदुनाथ सिंह सोमवंशी, सुभाषचन्द्र शर्मा, केशव सिंह यादव, कन्हैयालाल वर्मा, प्रेमचन्द्र वर्मा, वीरेन्द भगौलीवाल आदि मौजूद रहे।
शिक्षक नेता व प्रधानाचार्य परिषद ने दिया समर्थन
फर्रुखाबाद। माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता संतोष दुबे, सतेन्द्र सिंह व प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश महामंत्री डा0 संदीप चतुर्वेदी ने सेवानिवृत्त कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन को समर्थन दिया और उनकी मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठायी। मांगें पूरी नहीं हुई तो जनपद स्तर पर ज्ञापन दिया जायेगा और प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगें।
