मैनपुरी में दो सर्राफा की दुकान से सवा करोड़ की चोरी

मैनपुरी, समृद्धि न्यूज। घने कोहरे का चोरों ने फायदा उठाया जसराना मार्ग पर स्थित सोने चांदी के आभूषणों की दो दुकानों के शटर तोड़ दिए। करीब सवा करोड़ से अधिक के जेवर और नकदी चोरी कर लिए। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
कस्बा निवासी मनोज कुमार वर्मा और विपिन गुप्ता की जसराना रोड पर सर्राफा की दुकान है। रविवार रात चोरों ने मनोज के देव ज्वेलर्स का शटर तोडक़र दुकान में रखी अलमारी, तिजोरी के ताले तोडक़र 250 ग्राम सोने, 21 किलो चांदी और 50 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली। वहीं विपिन गुप्ता के साईं ज्वेलर्स की दुकान में भी चोरों ने शटर तोड़ कर करीब 120 ग्राम सोने के जेवर, 12 किलो चांदी और 2.50 लाख रुपये के जेवर चोरी लिए। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना मिलने के बाद सीओ कुरावली सच्चिदानंद पुलिस बल के साथ पहुंचकर जांच की। वहीं तीन टीमों को खुलासे और चोरों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *