
पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर लगायी न्याय की गुहार
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दिल्ली पुलिस का आईपीएस बताकर युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख 17 हजार 200 रूपये की ठगी कर ली गयी। पीडि़त को धोखाधड़ी होने की जानकारी होने पर एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी के अनुसार थाना कंपिल के नगला खजुन्ना सिवारा खास निवासी विवेक पुत्र चरन सिंह यादव नें एसपी से भेंट कर उन्हें शिकायती पत्र दिया। जिसमें विवेक नें बताया कि उसने बीते 6-7 महीने पूर्व दिल्ली पुलिस में भर्ती के लिए आवेदन किया था। वह बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। पुलिस भर्ती परीक्षा नोयडा में दी थी। बीते 25 जनवरी को एसपी संदीप मिश्रा की डीपी लगे नंबर से फोन आया। फोन करने वाले कथित एसपी ने बताया कि उसका चयन पुलिस में होना है। जिसके लिए ०१ लाख 50 हजार रूपये लगेंगे। आरोपी ने विश्वास में लेने के लिए कई फोटो पुलिस अधिकारियों के साथ के विवेक के पास भेजे। विश्वास होने पर चार दिन के भीतर पीडि़त विवेक ने ऑनलाइन 1 लाख 17 हजार 200 रूपये उपरोक्त कथित एसपी के खाते में डाल दिये। बाद में उसने कहा कि 33 हजार रुपये और दो तब आपको वर्दी देने के साथ ही ट्रेनिग सेंटर लेकर ले जायेगा। शक होने पर बचा हुआ रुपया देने से मना किया तो कथित एसपी गाली-गलौज कर जान से मारनें की धमकी देने लगा। एसपी ने मामले की जाँच कर कार्यवाही करने का भरोसा दिया है।
