फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने खनन अधिकारी संजय प्रताप के साथ राजेपुर तथा रामगंगा क्षेत्र में खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग में एआरटीओ-प्रवर्तन शाहजहांपुर सर्वेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। चेकिंग के दौरान बिना एचएसआरपी लगाये खनन सामग्री ढोते हुये 2 ओवर लोड ट्रक पकड़े गये तथा इन पर परिवहन विभाग द्वारा रू0 2.29 लाख का जुर्माना लगाया गया तथा खनन विभाग द्वारा रू0 1.40 लाख जुर्माना लगाया गया। जांच के दौरान पाया गया कि खनन विभाग के पोर्टल पर इनका पंजीकरण नहीं था, इसलिये इन वाहनों की वीटीएस के माध्यम से ऑनलाइन निगरानी सम्भव नहीं थी। इसके अतिरिक्त बिना खनन विभाग के रवन्ना के संचालित 2 ट्रकों का खनन विभाग द्वारा चालान किया गया तथा इन पर 91160 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वाहनों में अंडर लोड खनन सामग्री ले जायी जा रही थी। परिवहन विभाग द्वारा 2.29 लाख तथा खनन विभाग द्वारा 2.31 लाख जुर्माना लगाया गया।
1 ट्रक सीज व 1 का चालान, खनन विभाग के पोर्टल पर नहीं था पंजीयन
