
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अशांति फैलाने के मामले में पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से10 लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
शमशाबाद थाने के उपनिरीक्षक राजेश कुमार गौतम ने अपने हमराहों के साथ अलग-अलग क्षेत्रों से लड़ाई झगड़ा करने के मामले में निजाकत पुत्र रिहासत निवासी बुढऩापुर कोतवाली कायमगंज, पंकज पुत्र साहब सिंह निवासी प्रेमनगर थाना कोल जिला अलीगढ़, मिथुन पुत्र रामविलास, छंगों उर्फ नीरज निवासीगण मीरा दरवाजा, मुस्तकीम पुत्र मो० शमी निवासी बजरिया शमशाबाद, गोपाल पुत्र शिवदत्त, प्रभाकर पुत्र शिवदत्त निवासीगण अलियापुर, गुड्डू पुत्र राजू निवासी पल्लेदार गली कासगंज, दुर्गेश पुत्र बृजकिशोर, बृजकिशोर पुत्र प्रेमचन्द्र निवासीगण गंगइया कोतवाली कायमगंज को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
