समृद्धि न्यूज। तमिलनाडु में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के नेता विजय पूरे राज्य में रैली कर रहे हैं। करूर में विजय की रैली में भारी भीड़ उमड़ी। रैली में भगदड़ जैसी स्थिति होने के चलते कई कार्यकर्ता बेहोश हो गए। 10 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। तमिलगा वेत्री कझगम टीवीके के प्रमुख और अभिनेता-राजनेता विजय की अगुवाई में शनिवार को आयोजित एक रैली में भगदड़ जैसी स्थिति देखी गई और कुछ बच्चों सहित कई लोग बेहोश हो गए।
VIDEO | TVK leader Vijay pauses speech in Karur, distributes water to people, arranges for ambulance for those in the crowd feeling suffocated.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/uCBNuilCBZ
— Press Trust of India (@PTI_News) September 27, 2025
विजय जब जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तब भीड़ लगातार बढ़ती गई और बेकाबू हो गई। इस बीच भीड़ की वजह से पार्टी के कई कार्यकर्ताओं और कुछ बच्चों सहित कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े। गों के बेहोश होते देख कई कार्यकर्ताओं ने वहां पर शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर विजय ने ध्यान दिया और अपना भाषण रोककर खासतौर से तैयार की गई प्रचार बस के ऊपर से पानी की बोतलें फेंकनी शुरू कर दी।
#WATCH | Tamil Nadu: A large number of people attended the campaign of TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam) chief and actor Vijay in Karur
A stamepede-like situation reportedly occurred here. Several people fainted and were taken to a nearby hospital. More details are awaited.… pic.twitter.com/OnYtaDvSbv
— ANI (@ANI) September 27, 2025
हालांकि भारी भीड़ की वजह से एंबुलेंस को घटनास्थल तक पहुंचने के लिए रास्ते से गुजरने में काफी मशक्कत भी करनी पड़ी। बेहोश लोगों को एंबुलेंस के जरिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया और उनमें से कुछ कथित तौर पर अपनी जान के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
सीएम एमके स्टालिन ने कहा कि विजय की रैली में भगदड़ जैसी स्थिति और कई लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिली। करूर प्रशासन से मिली जानकारी चिंताजनक है। स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम और जिला कलेक्टर को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा है। मंत्री अंबिल महेश को भी मदद मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
VIDEO | Tamil Nadu: Stampede-like situation was witnessed, and many persons, including a few children, fainted in Karur as a massive crowd gathered for TVK chief and actor Vijay's speech.
The fainted persons were rushed to nearby hospitals in ambulances, and some of them are… pic.twitter.com/DFGH1oH0BI
— Press Trust of India (@PTI_News) September 27, 2025
