पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसे में 10 तीर्थयात्रियों की मौत

समृद्धि न्यूज़। पश्चिम बंगाल के बर्दवान में बिहार जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। यात्री बस एक ट्रक से जा टकराई। इस भीषण हादसे में 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी। जबकि 35 लोग घायल भी हुए हैं। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन के लोग राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में रहने वाले तीर्थयात्री दक्षिण 24 परगना जिले में गंगासागर तीर्थ यात्रा पर आए थे। यात्रा पूरी करने के बाद घर लौटने के दौरान पूर्वी बर्धमान जिले में फगुईपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बस दुर्घटना का शिकार हो गई। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों में आठ पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *