फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 10 जुलाई से 14 जुलाई तक सम्पन्न हुई। जनपद के ताइक्वांडो कोच मनीष के साथ बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। 10 बच्चों ने पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। 40वीं सब जूनियर, 42 वीं जूनियर और 41वीं सीनियर वर्ग की बालक-बालिका प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जनपद के खिलाडिय़ों ने अपना दमखम दिखाते हुए 4 स्वर्ण पदक, 2 कांस्य पदक व 4 रजत पदक प्राप्त किये। कोच मनीष की देखरेख में पदक जीतने वाले राजयशवी स्वर्ण, अनन्या स्वर्ण, खुशबू स्वर्ण, निखिल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। ऐनजिलीना व आयुषी ने कांस्य पदक जीता। कृष्णा, अंशपाल, कनन, राजप्रताप सिंह ने रजत पदक पाया। सभी 10 खिलाडिय़ों ने पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया।
राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जनपद के 10 खिलाडिय़ों ने जीते पदक
