फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में आधार अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में आधार नामांकन पैकेट्स के सत्यापन की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में 97 प्रतिशत आधार का कवरेज है। जिसका कारण छोटे बच्चों का आधार न बना होना है।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी खंड विकास अधिकारी अपने ब्लॉक क्षेत्र में सर्वे कर 0 से 05 वर्ष तक के कितने बच्चों के आधार बने हैं और कितने के आधार नहीं बने हैं इसकी सूची तैयार कर जिला कार्यक्रम अधिकारी के साथ मिलकर अभियान चलायें व ग्रामवार कैम्प लगाकर जुलाई माह तक 100 प्रतिशत आधार बनवायें। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी ये सुनिश्चित करें कि सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने बाले बच्चों के आधार वहीं बनाये जायें। डाक विभाग को निर्देशित किया कि वह अपनी 14 टीमें डीपीओ को उपलब्ध कराएं। जिससे ब्लॉकवार 02 -02 टीमें लगाकर आधार बनाये जा सकें। बीएसए को निर्देशित किया गया कि वह अपने सभी स्कूलों में सभी बच्चों का आधार बनवाना सुनिश्चित करें। जनपद में जिन पात्र व्यक्तियों पर राशनकार्ड नहीं है ंउनकी सूची बनाकर 15 दिन में उनका आवेदन कराया जाये। जनपद में फैमिली आईडी का कोई भी आवेदन लंवित न रहे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
जुलाई माह तक कैंप लगाकर सौ प्रतिशत बनाये जायें आधार कार्ड-डीएम
