10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रमों का हुआ समापन

प्रतियोगिताओं में विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 10वें आयुर्वेद दिवस के एक सप्ताह के उत्सव का मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में समापन समारोह का आयोजन किया गया। आयुर्वेद दिवस कर मुख्य थीम (आयुर्वेद फॉर पीपल एंड प्लैनेट) था। पूरे सप्ताह विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया गया। सभी विजेताओं को पुरस्कार व प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारम्भ पारंपरिक दीप प्रज्वलन अनुष्ठान और भगवान धन्वंतरी की वंदना से हुआ। डॉ0 अरुण पांडे ने सप्ताह भर के कार्यक्रमों के मुख्य बिंदुओं को साझा किया। शिक्षकों ने आयुर्वेद दिवस पर अपने विचार साझा किये। प्राचार्या डॉ0 नीतू श्री ने संगछध्वं संवदध्वं के सिद्धांत का पालन करते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु अपने दायित्व निर्वाहन पर जोर दिया। योग प्रशिक्षक डॉ0 कविता नेगी के मार्गदर्शन में 2023 बैच के छात्रों द्वारा आकर्षक योग नृत्य प्रदर्शन किया गया।
पोस्टर प्रस्तुतिकरण के लिए प्रथम पुरस्कार हृतिक हलदार, गोपाल गुप्ता, प्रिंस बोस, रमन कुमार व वंश विक्रम राठौर को प्रदान किया गया। रील-मेकिंग प्रतियोगिता में 2019 बैच की रूपाली ने शीर्ष स्थान हासिल किया। क्विज प्रतियोगिता के लिए प्रथम पुरस्कार 2023 बैच के राज पांडे, नवीन कुमार व अनुराग प्रजापति ने साझा किया। राज पांडे ने पिक-एंड-स्पीक इवेंट में भी प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता का शीर्ष सम्मान 2022 बैच की निधि और सुमैरा फातिमा को प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ पावरपॉइंट प्रस्तुति पुरस्कार 2019 बैच की रूपाली, 2021 बैच से अमित और सौरभ ने सर्वश्रेष्ठ पावरपॉइंट प्रस्तुति पुरस्कार प्राप्त किया। 2022 बैच से अंकित दुबे को सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति पुरस्कार मिला। 2023 बैच के लिए अकांक्षा भदौरिया को उत्कृष्ट पीपीटी प्रस्तुति के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया। 2024 बैच से सतीश को सर्वश्रेष्ठ पीपीटी प्रस्तुति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कॉलेज के संकाय सदस्य और छात्र जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में डॉ0अरुण कुमार पांडे के निर्देशन में आयोजित आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम में भी भाग लेने के लिए उपस्थित थे। डॉ0 रीता सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *