लोक अदालत में सुलह समझौता कराकर 11जोड़ों को किया गया विदा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी विवाद खत्म कर 11 जोड़ों को विदा किया गया। जिला अदालत परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, अपर प्रधान न्यायाधीश न्यायालय के पूनम बनाम रवि, फरीन बनाम सरफुद्दीन, अल्फिजा बनाम अजहरुद्दीन, सुखराम बनाम सीमा, संतोषी बनाम मोहित सहित 11 दंपतियों के बीच काउंसलर दीपक कुमार व मनीष कुमार कश्यप ने जोड़ों को आपसी विवाद समाप्त कराने में मदद की। सभी जोड़ों ने पुराने गिले शिकवे दूर कर एक दूसरे को माला पहनाकर लड्डू खिलाए। जनपद न्यायाधीश विनय कुमार, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अशोक कुमार, अपर प्रधान न्यायाधीश अंजू कंबोज, अपर जिला जज प्रथम विष्णु कुमार वैश्य, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजय कुमार ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद देकर विदा किया और समझाया कि छोटी छोटी बातों पर झगड़ा न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *